Thursday 2nd May 2024
विनोदन

बुरे फंसे राज कुंद्रा, 70 अश्लील वीडियो लगे मुंबई पुलिस के हाथ

बुरे फंसे राज कुंद्रा, 70 अश्लील वीडियो लगे मुंबई पुलिस के हाथ

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न वीडियो ऐप मामले में पुलिस अभिरक्षा में हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो व्यवसाय के बारे पुलिस अभिरक्षा में कुछ विशेष जानकारी नहीं दी है। मुंबई पुलिस द्वारा राज कुंद्रा की कंपनी के हिसाब किताब का विस्तारित विवरण बैंकों से देने को कहा गया है।

पोर्न वीडियो का अवैध व्यापार केवल  शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कैद करने तक ही सीमित नहीं रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को बड़ा संजाल मिला है जिसमें मुंबई के अनेकों छोटे छोटे प्रोडक्शन हाउस भी सम्मिलित हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट कर दिये गए ऐप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में सम्मिलित बताए जा रहे हैं। अभियुक्त राज कुंद्रा के वकील द्वारा कहा गया है कि “ऐप्स का कॉन्टेंट पोर्नोग्राफिक नेचर का नहीं था।”

ऐसी खबरें हैं कि मुंबई पुलिस अब तक 70 वीडियो प्राप्त कर चुकी है जिसे राज कुंद्रा के निजी सहायक रह चुके उमेश कामत द्वारा तैयार किया गया था। इस पूरे कार्य में उन्हीं छोटे छोटे प्रोडक्शन हाउसेज द्वारा उनकी सहायता की गई थी। पुलिस ने 90 ऐसे वीडियो बरामद किये हैं जो पूरी तरह से हॉटशॉट्स ऐप के लिए ही थे।उसी वक़्त से ये छोटे छोटे प्रोडक्शन हाउस भी पुलिस के गंतव्य पर हैं।

राज कुंद्रा के वकील का कहना है कि, “अश्लील हैं पर पोर्न नहीं राज कुंद्रा के खिलाफ सिर्फ पोर्न फिल्में का आरोप ही नहीं बल्कि कई लोगों को इनमें काम करने के लिए लुभावने ऑफर देने का भी आरोप है।”