Wednesday 1st May 2024
देश

6 साल के नन्हे बच्चे ने देश को गर्व महसूस कराया

6 साल के नन्हे बच्चे ने देश को गर्व महसूस कराया

गुजरात के अहमदाबाद में एक 6 वर्षीय नन्हे बच्चे अरहम ओम तल्सानिया अपने टैलेंट से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। अरहम ने पायथन प्रोग्रामिंग भाषा को क्लियर करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्राम के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

अरहम ओम तल्सानिया दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं। मात्र 6 साल की उम्र में ही उन्होंने पियरसन वीयूई परीक्षण केंद्र से माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेशन एग्जाम पास किया है। अरहम ने 2 साल की उम्र से ही टेबलेट का उपयोग करना शुरू कर दिया था। 3 साल की उम्र में आईओएस और विंडोज के साथ गैजेट्स खरीदते थे। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके पिता पायथन पर काम कर रहे थे। अरहम के पिता खुद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने ही अपने बेटे को बेसिक प्रोग्रामिंग सिखाया था।

अरहम के पिता ने जानकारी दी अरहम को छोटे से ही गैजेट में बहुत दिलचस्पी थी। वह टैबलेट डिवाइस पर गेम खेलता और पहेलियां को हल करता था। जब अरहम को वीडियो गेम खेलने में रुचि हुई तो उसने इसे खुद बनाने के लिए सोचा। अपने पिता को कोडिंग करते देखता था। अरहम को माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकी सहयोगी के रुप में भी पहचान मिली है।

अरहम ने जानकारी दी थी कि जब उन्हें पायथन से सर्टिफिकेट मिली थी, तब वह छोटे गेम बना रहे थे। कुछ समय के बाद उन्होंने अरहम को काम के कुछ सबूत भेजने को कहा जिसके कुछ महीने बाद उन्होंने अरहम को मंजूरी दे दी और उससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिला है।