
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं।वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं। दरअसल,हाल ही में रिया अंधेरी स्थित एक स्टूडियो के बाहर देखी गईं जिसे ये अनुमान लगाया जा रहा हैं की वौ बिग्ग बॉस के घर की सदस्या बन सकती हैं। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। जिनमें से कुछ का नाम सामने आया। बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी अब इसके टेलीविजन वर्जन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन बिग बॉस के घर में बतौर सदस्य एंट्री लेंगे। प्रतीक सहजपाल का नाम शामिल है। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम भी शामिल है।
इस बार बिग बॉस का घर जंगल थीम पर आधारित होगा। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह शो रोजाना सोमवार से शुक्रवार को रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। जबकि शो को शनिवार और रविवार को रात 9.30 पर प्रसारित किया जाएगा।