Tuesday 18th Mar 2025
खेल

भारतीय महिला हॉकी दल की लालरेमसियामी को मिजोरम सरकार ने दिया तोहफा

भारतीय महिला हॉकी दल की लालरेमसियामी को मिजोरम सरकार ने दिया तोहफा

जापान में चल रहे ‘टोक्यो ओलिंपिक’ में भारतीय महिला हॉकी दल की सदस्या लालरेमसियामी द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। लालरेमसियामी मिजोरम की रहने वाली हैं, उनके इस शानदार प्रदर्शन के पश्चात मिजोरम सरकार द्वारा उन्हें स्वयं के घर का निर्माण करने के लिए भूमि तथा सरकारी नौकरी देने के साथ ही साथ 25 लाख रुपये देने का भी एलान किया गया है।

यह घोषणा करते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि “लालरेमसियामी को सरकारी नौकरी की पेशकश की जायेगी और उन्हें उनके गृहनगर में घर बनाने के लिए प्लॉट दिया जायेगा।”

आज ‘टोक्यो ओलिंपिक’ में भारतीय महिला हॉकी दल को पराजय का मुँह देखना पड़ा, आज का खेल कांस्य पदक के लिए खेला गया था। पराजित होने के बाद भी  महिला हॉकी दल द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा  सभी भारतीयों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो कॉल करके तमाम खिलाड़ियों तथा कोच से बातचीत की। प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि “हार, जीत खेल का हिस्सा है, आपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।”

भारतीय महिला हॉकी दल का कांस्य पदक का प्लेऑफ खेल हारने के पश्चात टीम के प्रमुख कोच शोर्ड मारिन द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दे दिया गया। त्यागपत्र देने के पश्चात उन्होंने कहा कि “इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी।उन्होंने इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया और कहा कि अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।”

ब्रिटेन के विरुद्ध हुए इस नज़दीकी खेल में दल को 3-4 से पराजय का मुँह देखना पड़ा। भारतीय हॉकी संघ द्वारा मारिन से आग्रह करते हुए कहा गया था कि कुछ और वक़्त तक मारिन प्रमुख कोच का कार्यभार संभालें। परन्तु मारिन द्वारा इंकार कर दिया गया।