
बंगाल विधानसभा चुनाव की बहुचर्चित सीट भवानीपुर में 30 सितंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। जहां बंगाल के मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो के विरुद्ध बीजेपी ने हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका ने सोमवार को अपना नामांकन प्रविष्ट करने के दौरान हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है।
प्रियंका द्वारा जारी हलफनामा के अनुसार उनके पास कुल 3,18,189 रुपए की नकदी और कई बैंक खातों में लाखों रुपए है। वही उनके पति आदित्य कुमार टिबरेवाल के पास 24,900 नगद रुपए हैं। प्रियंका के पास महिंद्रा स्कार्पियो कार है जिसकी कीमत 15,79,969 है। वही उनके पति के पास15 लाख से भी ज्यादा कीमत की कार है।
इतना ही नहीं प्रियंका के पास 400 ग्राम सोने और हीरे के गहने हैं जिसकी कुल कीमत 12,92,158 है। इसके अलावा उनके पास सोने के सिक्के जिसकी कीमत 34 हजार और चांदी के आभूषण व सिक्के जिसकी कीमत 50 हजार है। इसके साथ ही प्रियंका के पास कोलकाता में एक फ्लैट भी है। प्रियंका की कुल चल संपत्ति 82,31,222 रुपए की है और अचल संपत्ति 52 लाख रुपए की है।
इसके अतिरिक्त प्रियंका पर 22 लाख रुपए का बाजार से कर्ज है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने विधानसभा चुनाव में 3 अप्रैल को अपने चुनावी हलफनामे में कहा था कि उनकी कुल संपत्ति 3,52,81,879 रुपए है और उनका कुल कर्ज 65,70,210 रुपए का है।