Saturday 25th Jan 2025
कोलकाता

दुर्गापूजा से पहले महानगर की सड़कों पर 10 और इलेक्ट्रिक बस दौड़ने को तैयार

दुर्गापूजा से पहले महानगर की सड़कों पर 10 और इलेक्ट्रिक बस दौड़ने को तैयार

महानगर कोलकाता में रोज यातायात करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कोलकाता के सड़कों में दुर्गा पूजा से पहले और इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। राज्य परिवहन निगम के मुताबिक केंद्र की ‘फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया’ के परियोजना के अंतर्गत राज्य में 150 बसें प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि 150 बसों में से 50 बस से न्यू टाउन के 10 मार्गो पर और अन्य बसे हल्दिया, आसनसोल और दुर्गापुर में चलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बस मार्गों में 43 किलोमीटर लंबे रास्ते भी शामिल है। बस की योग्यता को जांचने के लिए यात्रियों के साथ इसका परिचालन किया जा रहा है। आगे सब कुछ मुनासिब रहा तो कोलकाता में 50 में से 10 बसें पूजा से पहले ही सड़क पर उतारी जा सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कंपनी बस के परिचालन और देखरेख के लिए उत्तरदायी होगी। दूसरी ओर परिवहन निगम सिर्फ कंडक्टरों की पुर्ति प्रदान करेगा। वहीं, इस योजना के अंतर्गत कंपनी द्वारा बनाई गई एक मॉडल बस की जाँच कोलकाता के न्यू टाउन के 5 मार्गो पर की जा रही है। हर रोज इस बस की दो यात्राएं होती है।